scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Surya Grahan 2024 Date, Timings: इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां देगा दिखाई

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें समय और डेट...
Written by: टेक्नोलॉजी डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: June 28, 2024 11:06 IST
surya grahan 2024 date  timings  इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण  जानें कहां कहां देगा दिखाई
Surya Grahan/Solar Eclipse 2024: 8 अक्टूबर को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
Advertisement

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time in India: साल 2024 के दूसरे सूर्यग्रहण के बारे में खबरें आनी शुरू हो गई हैं। अगला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा और इस दौरान सूर्य 'Ring of Fire' यानी एक आग के छल्ले की तरह नजर आएगा। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। आपको बताते हैं साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी बड़ी जानकारी…

When is Next Solar Eclipse: कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

खगोलीय विज्ञान में ग्रहण की घटना को सबसे खास माना जाता है। साल 2024 का यह दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, दिन बुधवार को लगेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक चलेगा। इस दौरान आसमान में 'Ring of Fire' का अद्भुत नजारा दिखेगा और सूर्य एक आग के छल्ले की तरह दिखेगा।

Advertisement

जियो ने मचाया बवाल! महंगे कर दिए मोबाइल प्लान, 45 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर महंगाई की मार

यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होकर सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।

कहां-कहां दिखेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी इलाकों पेरू और अर्जेंटीना, फिजी, चिली, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, ब्राजील और प्रशांत महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Advertisement

Reliance Jio के बाद Airtel ने दिया बड़ा झटका, 21 प्रतिशत तक महंगे हो गए प्रीपेड-पोस्टपेड प्लान

Advertisement

क्या भारत में दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण?

आपको बता दें कि भारत में दूसरा सूर्य ग्रहण देखे जाने की उम्मीद बहुत कम है। मुंबई समेत पश्चिम इलाकों में सूर्य ग्रहण शुरुआत में दिख सकता है लेकिन इसके बाद यह अपने क्षितिज से नीचे चला जाएगा और भारत में नहीं दिखेगा। बता दें कि इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को लगा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई दिया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो