scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

365 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य का अपनी स्वराशि में प्रवेश, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल, हर काम में मिलेगी सफलता

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा अपनी राशि सिंह में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इन 3 राशियों को नौकरी, बिजनेस में खूब लाभ के साथ अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 13:46 IST
365 दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य का अपनी स्वराशि में प्रवेश  ये राशियां हो जाएंगी मालामाल  हर काम में मिलेगी सफलता
Surya Gochar 2024: सूर्य का सिंह राशि में गोचर
Advertisement

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक पूरा चक्र करने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है। फिर जुलाई में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि में सूर्य के प्रवेश करने से कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सूर्य के सिंह राशि में जाने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत...

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 16 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा।

Advertisement

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में सूर्य चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ये भाव अचल संपत्ति, विलासिता, वाहन, भूमि आदि का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस अवधि में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको आने वाले समय में धन लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति भी मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको भविष्य में काफी लाभ मिलने वाला है। कार्यस्थल की बात करें, तो आपके काम की सराहना होगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में सूर्य तीसरे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव होगा। इसके साथ ही बुद्धि कौशल में वृद्धि होगी, जिससे आप बुद्धि का परिचय देते हुए कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसे आप अपनी समझदारी से चुन सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अग्रसर रहेंगे।

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर सोने पे सुहागा की तरह है। इस राशि के प्रथम भाव में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही मौलिक स्वभाव में वृद्धि होगी।  नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप समाज में एक अलग छवि बना पाएंगे। कार्यस्थल में भी ये क्षमता काम आ सकती है। इससे आपको पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो