scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 साल बाद सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश, इन राशियों के जातक जिएंगे लग्जरी लाइफ, हर काम में मिलेगी सफलता

Surya Gochar 2024: अगस्त माह में सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में तुला सहित इन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 12:26 IST
1 साल बाद सूर्य का स्वराशि सिंह में प्रवेश  इन राशियों के जातक जिएंगे लग्जरी लाइफ  हर काम में मिलेगी सफलता
Sun Transit In Leo: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
Advertisement

Sun Transit In Leo: ग्रहों के राजा सूर्य को सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा , पिता, आत्मा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं,तो 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर असर पड़ने वाला है। बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य जब अपनी राशि यानी सिंह राशि में प्रवेश करते हैं,तो इसका असर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 16 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे और फिर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपनी राशि में जाने से इन तीन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है।

Advertisement

तुला राशि

इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में प्रवेश करने वाले है। इसे लाभ भाव कहा जाता है। ऐसे में सूर्य का सिंह राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों का समय अच्छा बीतेगा। इसके साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पिता और गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त होगा,जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

धनु राशि

इस राशि में सूर्य भाग्य के भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखे हुए जातकों को सफलता हासिल हो सकतीहै। इसके साथ ही विदेश में नौकरी या व्यापार कर रहे जातकों को खूब मुनाफा मिल सकता है। छात्रों के द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल अब उन्हें मिलेगा। वाहन,संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आप अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के दम पर कार्यस्थल पर अपनी एक अलग जगह बना सकते हैं।

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब मुनाफा कमाएंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नेतृत्व करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप कार्यस्थल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकते हैं। इस अवधि में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो