scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 साल बाद चंद्र की राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Budhaditya Rajyog In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 26, 2024 13:39 IST
1 साल बाद चंद्र की राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग  इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग
1 साल चंद्र की राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग-
Advertisement

Budhaditya Rajyog In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और मान सम्मान मिलने के भी योग हैं। समाज में आपको लोकप्रियता बढ़ेगी आपको पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आप जो भी नया काम शुरू करना चाहते हैं उसके लिए समय बहुत ही अच्छा है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान काफी अच्छे और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में लाभ मिलने के योग भी आपके बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपके निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना धन के मामले में खासकर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो