scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

23 दिन के भीतर 2 बार गोचर करेंगे शुक्र देव, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

वैदिक ज्योतिष अनुसार इस महीने शुक्र ग्रह 2 बार गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 13:17 IST
23 दिन के भीतर 2 बार गोचर करेंगे शुक्र देव  इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम  करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन
2 बार शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन-
Advertisement

Venus Planet Transit In Cancer And Leo: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह इस महीने जुलाई में 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले शुक्र ग्रह 7 जुलाई को कर्क में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 31 जुलाई को सूर्य देव की स्वराशि सिंह में संचरण करेंगे। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का मार्च में 2 बार गोचर बेहद अहम माना जा रहा है। इसलिए इस अवधि में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का 2 बार गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और पंचम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति होगी। वहीं आपका व्यवसाय अच्छा लाभ कमाएगा और आप एक उद्यमी के रूप में सफल होंगे। बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा, आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और 12वें भाव में संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। वहीं इस समय नौकरी पेशा जातक इस समय केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और करियर को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपके निवेश से लाभ होगा।

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ और पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही  इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो