scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मई में शुक्र ग्रह बनाएंगे 'मालव्य राजयोग', सिंह सहित इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Malavya Rajyog: शुक्र ग्रह के गोचर से मालव्य राजयोग बनने जा रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: April 28, 2024 13:45 IST
मई में शुक्र ग्रह बनाएंगे  मालव्य राजयोग   सिंह सहित इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम  हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
मई में वृषभ राशि में बनेगा मालव्य राजयोग-
Advertisement

Venus Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 19 मई को अपनी स्वराशि वृष में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि वृष राशि में शुक्र ग्रह लगभग 1 साल बाद गोचर करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं और शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए यह योग आपके जीवन में सकारात्‍मक प्रभाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। जो लोग खुद का बिजनस करते हैं उनके लिए यह गोचर मुनाफे को कई गुना बढ़ाने वाला माना जा रहा है। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं  आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और जो लोग नया बिजनस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनको लाभ होगा। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान लव लाइफ में आपका रिलेशन पार्टनर के साथ काफी दोस्‍ताना रहेगा और आपके रिश्‍ते में मजबूती बढ़ेगी। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मालव्य राजयोग कन्या राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह का गोचर होना आपके जीवन में भौतिक सुख और सुविधाएं बढ़ाने वाला माना जा रहा है। वहीं कारोबार में आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं और आपको अच्‍छी मात्रा में धन कमाने का मौका मिलेगा। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो