scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 साल बाद शुक्र देव करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपार पैसा और पद प्रतिष्ठा, करियर और कारोबार भी चमकेगा

Venus Planet Transit: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 15:41 IST
1 साल बाद शुक्र देव करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश  इन 3 राशि वालों को मिलेगा अपार पैसा और पद प्रतिष्ठा  करियर और कारोबार भी चमकेगा
शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश-
Advertisement

Shukra Gochar in Leo: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु माना गया है। साथ ही शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस दौरान किस्मत पलट सकती है। साथ ही इनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं आपको सोची हुई योजनाओं में सक्सेस मिलेगी। साथ ही  नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और सैलरी वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही पार्टनरशिप करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपके सुख और संतोष में वृद्धि होगी और आप घर या वाहन खरीदने में निवेश कर सकते हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही व्यापारी गण कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविआओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने में कामयाब होंगे। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो