scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

19 मई से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुक्र ग्रह करेंगे अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश

Shukra Gochar In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में 1 साल बाद गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 18:19 IST
19 मई से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत  शुक्र ग्रह करेंगे अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश
शुक्र ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश-
Advertisement

Venus Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन और वैभव का दाता माना गया है। साथ ही आपको बता दें कि शुक्र ग्रह लगभग 1 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र ग्रह 19 मई को अपनी स्वराशि वृष में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए वृष राशि का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविआओं में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे वेतन वाली नौकरी मिल सकती है। लम्बे समय तक कहीं रूका हुआ धन मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी से जुड़ा कार्य- व्यवसाय करते हैं तो उनके लिए यह समय लाभप्द सिद्ध हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय करियर में मजबूती मिलेगी और स्थिरता मिलेगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपका कम्यूनिकेशन मजबूत होगा। साथ ही व्यापारियों को उधार दिया हुआ धन मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही  इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही बहुत समय से जिन जातकों को नई नौकरी नहीं मिल पा रही थी, उन्हें भी लाभ होगा। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो