होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

5 दिन बाद इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, नई नौकरी के साथ मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, हर काम में मिलेगी सफलता

Venus Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से वृषभ सहित इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत...
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 10:56 IST
Shukra Nakshatra Gochar 2024: शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश
Advertisement

Shukra Nakshatra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु और सुख-समृद्धि,प्रेम-आकर्षण के कारक शुक्र देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। राशि की तरह की शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शुक्र इस समय पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 9 जुलाई को रात 9 बजकर 44 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और इस नक्षत्र में 20 जुलाई 2023 तक रहेंगे। शुक्र के पुष्य नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से आठवें नक्षत्र को पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि व अधिष्ठाता बृहस्पति देव हैं। ये नक्षत्र काफी शुभ माना जाता है। शुक्र के 11 दिन इस नक्षत्र में रहने से इन राशियों को खूब लाभ मिलेगा।

Advertisement

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप अपने करियर में उछाल लाने के लिए स्थान परिवर्तन भी कर सकते हैं। करियर को लेकर लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। उच्च प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार केा साथ अच्छा समय बीतेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना अच्छा होगा।

Advertisement

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करना मकर राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम की सराहना हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलेगा। विदेश में चल रहे बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेंगी। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। रिश्तों की बात करें, तो वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही करियर में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। पिता और गुरुओं का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने वाला है। आप अपने शत्रुओं के ऊपर हावी रहेंगे। बिजनेस की बात करें, तो अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर बस थोड़ा सतर्क रहें।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
horoscopereligion newsshukra gochar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement