होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

365 दिन बाद शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, करियर में दिलाएगा मान-सम्मान और तरक्की

Venus Transit 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र के कर्क राशि में प्रवेश करने से इन तीन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 17:30 IST
Sun Transit Cancer: शुक्र कर रहे हैं कर्क राशि में प्रवेश
Advertisement

Shukra Gochar In Cancer: दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं, 7 जुलाई को 4 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। धन-ऐश्वर्य, प्रेम-आकर्षण के कारण शुक्र के चंद्रमा की राशि कर्क में आने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में आने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इस भाव के पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ की काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो जो जातक नई नौकरी ढूंढ रहे है उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए तरक्की के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम विवाह करने वाले जातक अपने परिवार को मना सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

Advertisement

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शुक्र पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। बता दें कि वह चतुर्थ और ग्यारहवें घर का स्वामी है। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के लेकर लंबी यात्राओं में जा सकते हैं। इससे आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के साथ अपनी उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिल सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।  दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हालांकि मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शुक्र ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी खूब सफलता के साथ पदोन्नति और बोनस मिल सकता है।  अच्छा अप्रेजल के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
horoscopereligion newsshukra gochar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement