scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

100 साल बाद एक साथ बन रहे 'गजकेसरी और शश राजयोग', इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार शश और गजकेसरी राजयोग दोनों एक साथ बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: April 30, 2024 17:40 IST
100 साल बाद एक साथ बन रहे  गजकेसरी और शश राजयोग   इन राशियों की चमकेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
बनने जा रहे शश और गजकेसरी राजयोग-
Advertisement

Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोगों का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव के कुंभ में गोचर करके शश राजयोग बना रहे हैं। वहीं गुरु ग्रह 1 मई को वृष में गोचर करने जा रहे हैं और 9 मई को चंद्रमा वृष में गोचर करेंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में शश और गजकेसरी राजयोग दोनों एक साथ बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शश और गजकेसरी राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शश राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं गजकेसरी राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय आपकी सेहत में भी सुधार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इस समय मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस समय पदोन्नति हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शश और गजकेसरी राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह शश राजयोग आपकी राशि से धन स्थान पर तो वहीं गजकेसरी राजयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय - समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं लव लाइफ में आपका रिलेशन पार्टनर के साथ काफी दोस्‍ताना रहेगा और आपके रिश्‍ते में मजबूती बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Advertisement

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शश और गजकेसरी राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह शश राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर तो वहीं गजकेसरी राजयोग आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में इस बीच काफी अच्‍छा मुनाफा होगा और आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय  आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो