scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शनि की मंगल ग्रह पर पड़ रही है अशुभ तीसरी दृष्टि, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत होगी खराब

वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव की तीसरी दृष्टि मंगल ग्रह पर पड़ रही है, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने जा की जरूरत है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 12:41 IST
शनि की मंगल ग्रह पर पड़ रही है अशुभ तीसरी दृष्टि  इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें  धनहानि के साथ सेहत होगी खराब
शनि देव की मंगल ग्रह पर पड़ रही तीसरी दृष्टि-
Advertisement

वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहो के ऊपर अपनी शुभ और अशुभ दृष्टि डालते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल ने 1 जून को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे कुंभ राशि में विराजमान शनि देव पर उनकी तीसरी दृष्टि पड़ रही है। जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इनको धनहानि के साथ सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव की तीसरी दृष्टि कर्क राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही आय के स्त्रोत में कमी आ सकती है। वहीं आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही करियर में आपको कुछ परेशानियों क सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वहीं इस समय आपको धन के निवेश से भी बचना चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि की तीसरी दृष्टि प्रतिकूल सिद्ध हो सकती है। इस अवधि में आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको चोट- चपेट लग सकती है। इसलिए इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। इसलिए इस  समय आप पर शत्रु हावी हो सकते हैं। वहीं इस समय आप कर्जा हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि की तीसरी दृष्टि तुला राशि के जातकों को हानिकारक साबित हो सकती है। इस दौरान परिवार में धन- संपत्ति को लेकर झगड़ा साबित हो सकता है। वहीं तुला राशि के अविवाहित लोगों को विवाह को लेकर अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों पर कार्यस्थल पर बहुत ज्यादा वर्कलोड हो सकता है। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का कम ही साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको धन के निवेश से बचना चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो