scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें ये सिद्ध उपाय, शनि कृपा से बनेंगे सभी कार्य, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 05, 2024 18:21 IST
shani jayanti 2024  शनि जयंती पर करें ये सिद्ध उपाय  शनि कृपा से बनेंगे सभी कार्य  धन  समृद्धि की होगी प्राप्ति
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर शनिदेव का जन्म हुआ था-
Advertisement

Shani Jayanti 2024 Upay: शनि जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन लोग अपनी- अपनी तरह से उपाय करके शनि देव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। वहीं हम यहां आपको ऐसे उपायों को बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

Advertisement

इन वस्तुओं का करें दान

शनि जंयती पर काले कपड़े, काले जूते, काली दाल का दान करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष, महादशा, साढ़ेसाती-ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। साथ ही शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन उपवास रख सकते हैं।

इस मंत्र का करें दान

 शनि जयंती के दिन कुत्ते, कौवे, गाय, दिव्यांग, रोगी आदि के साथ भोजन ही करवाएं। साथ ही इस दिन एकाक्षरी मंत्र 'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः' का सुबह शाम 108 बार जप करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव और पितृ प्रसन्न होते हैं। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं। पीपल के पेड़ के चारों तरफ कच्चा सूत 7 बार लपेटे। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर आप आर्थिक स्थिति से परेशान हैं तो आप शनि जंयती के दिन कांसे के कटोरे में सरसों का तेल भरकर, उसमें अपना चेहरा देखकर किसी मंदिर में किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को दे दें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन में वृद्धि होती है।

भगवान शिव और बजरंगबली की करें पूजा

 शनि जयंती के दिन शनिदेव के साथ साथ भगवान शिव और हनुमानजी की भी आराधना  करें। साथ ही सुबह शाम हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो