scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Sawan 2024 Date: सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत, जानिए तिथि, कितने होंगे सोमवार और महत्व

Sawan 2024 Start Date And End Date (सावन कब से शुरू हो रहा है 2024 में): वैदिक पंचांग अनुसार इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 01, 2024 13:36 IST
sawan 2024 date  सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत  जानिए तिथि  कितने होंगे सोमवार और महत्व
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष रुप से फलदायी होता है-
Advertisement

Sawan 2024 Start Date, Sawan Kab Se Shuru Ho Raha Hai: हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है सावन के महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वहीं आपको बता दें कि  इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, आयुष्मान और प्रीति योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं सावन कब से हो रहा है आरंभ और इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे।

सावन महीने की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन महीना की शुरुआत 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो रहा है और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। वहीं इस बार सावन के महीने में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन माह में पांच सोमवार पड़ना बहुत शुभ माना जाता है।

सावन का धार्मिक महत्व

सावन के महीने में भगवान शिव की आऱाधना करने का विशेष फल प्राप्त होता है। साथ ही सावन के महीने में सोमवार के दिन का विशेष होता है। इस दिन जो भी व्यक्ति भगवान और मां पार्वती की आराधना करता है, उसको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। वहीं सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही सावन सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही राहु- केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

सावन सोमवार तारीख

22 जुलाई 2024 सावन का पहला सोमवार
29 जुलाई 2024 सावन का दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024 सावन का तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024 सावन का चौथा सोमवार (संक्रांति के अनुसार, सावन का आखिरी सोमवार)
19 अगस्त 2024 सावन का पांचवा सोमवार

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो