scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मायावी ग्रह राहु ने किया रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की धन- दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी, पद- प्रतिष्ठा की भी होगी प्राप्ति

वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु ग्रह ने रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जिसेस कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 19:03 IST
मायावी ग्रह राहु ने किया रेवती नक्षत्र में प्रवेश  इन राशियों की धन  दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी  पद  प्रतिष्ठा की भी होगी प्राप्ति
राहु ग्रह ने किया रेवती नक्षत्र में प्रवेश-
Advertisement

Rahu Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि मायावी ग्रह ने 6 मई को रेवती नक्षत्र के प्रथम पद पर प्रवेश कर लिया है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी को मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कई चुनौतियों का सामना आप आराम से कर पाएंगे। इस समय में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं जो जातक अपने करियर में विशेष आधिकारिक पद पाने की इच्छा रखते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होगी। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं यह समय नया बिजनेस और नौकरी शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापारियों को उधार धन वापस मिलेगा।

Advertisement

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर के मोर्चे पर आपको जबर्दस्‍त सफलता हासिल होगी। कारोबार में इस बीच आपको अच्‍छा मुनाफा हासिल होगा। वहीं व्यापारी वर्ग इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो