scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

29 जून से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश

बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 12, 2024 14:31 IST
29 जून से चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत  व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे कर्क राशि में प्रवेश
बुध ग्रह करने जा रहे हैं कर्क राशि में प्रवेश-
Advertisement

Budh Gochar In Cancer: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह चंद्रमा के बाद सबसे तेजी से संचरण करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 1 महीने से भी कम का टाइम लगाते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत पलट सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके अंदर विवेक बढ़ेगा और आप सभी काम धैर्य से करेंगे। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के लाभ होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यापार और नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। आपको इस अवधि में तरक्की और उन्नति मिलेगी। साथ ही मिथुन राशि के जातकों को व्यापारिक रूप से काफी लाभ मिलने वाला है। वहीं इस दौरान आपको अटका हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपकी मेहनत ही आपको प्रसिद्धि और मान सम्मान दिलाएगी। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं आपको किसी प्रोजेक्ट के जरिए करियर में सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आपको अच्छा लाभ होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो