scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

व्यापार के दाता बुध ग्रह हुए मार्गी, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध गुरु की राशि मीन में मार्गी हो गए हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 14:03 IST
व्यापार के दाता बुध ग्रह हुए मार्गी  इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन  मिलेगा अपार पैसा और पद  प्रतिष्ठा
बुध ग्रह हुए मार्गी-
Advertisement

Budh Margi In Meen Rashi: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुद ग्रह 25 मार्च को मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

बुध ग्रह का मार्गी होना वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आपकी लव लाइफ में आनंद बढ़ेगा। साथ ही इस समय आप कई सोर्स से धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको इस समय संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। आप इस अवधि में अच्‍छा धन कमाएंगे और बचत भी अच्‍छी कर पाएंगे। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध ग्रह का सीधी चाल चलना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर मार्गी हो गए हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही लव लाइफ में आपका रिलेशन पार्टनर के साथ काफी दोस्‍ताना रहेगा और आपके रिश्‍ते में मजबूती बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होंगी। वहीं इस समय आपको सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो