scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

19 जुलाई से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध की रहेगी असीम कृपा

Budh Gochar In Leo: वैदिक पंचांग के मुताबिक बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | July 03, 2024 13:11 IST
19 जुलाई से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत  ग्रहों के राजकुमार बुध  की रहेगी असीम कृपा
व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश-
Advertisement

Budh Gochar In Leo 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष अनुसार सूर्य और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही कारोबारियों को इस अवधि में अच्छी मुनाफा होगा और किसी निवेश से अच्छा फायदा भी होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल रहेंगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में व्यापारी प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छ धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है और धन संचय करने में भी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो