होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Grah Gochar May 2024: मई माह में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी मिलने के अलावा होगी पदोन्नति, आकस्मिक धन लाभ के योग

Grah Gochar May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह कई ग्रहों के गोचर के साथ कई राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 12:35 IST
Grah Gochar May 2024: मई माह में बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ (PC-Freepik)
Advertisement

Grah Gochar May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस माह की शुरुआत में ही सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक देवताओं के गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 1 मई को गुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही इसी में 3 मई को अस्त हो जाएंगे। इसके साथ ही 10 मई को बुध मेष राशि में, 14 मई को सूर्य वृष राशि में और शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही मीन राशि में राहु और मंगल की युति हो रही है। ग्रहों के स्थिति में ये बदलाव कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा महालाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई माह में ग्रहों के गोचर के साथ-साथ कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जहां वृषभ राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग, गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग,  राहु-मंगल की युति से अंगारक योग, शनि शश राजयोग, मंगल के मीन राशि में आने से मालव्य, वृषभ राशि में शुक्र और सूर्य से शुक्रादित्य योग जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है।

Advertisement

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए मई माह काफी खास हो सकता है, क्योंकि इस राशि में गुरु प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही इस राशि में गजलक्ष्मी, शुक्रादित्य, गजकेसरी जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही लंबे समय से जो प्रोजेक्ट, डील या ऑर्डर रुका हुआ था। वो अब आपको अवश्य प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही इस महीने आपको करियर में खूब सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही शिक्षा या फिर नौकरी के लिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए मई माह किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।दसवें भाव में गुरु बैठकर इस राशि के जातकों को खूब लाभ दिलाने वाले हैं। दसवें भाव को प्रसिद्धि, लाभ और पहचान का माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को खूब लाभ के साथ आकस्मिक धन लाभ भी मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति से भी अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपनी बातचीत के तरीके से खूब अच्छा परिणाम नौकरी और बिजनेस में पा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस माह करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए मई माह अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। इसके साथ ही चौथे भाव में गुरु रहेंगे। इसके बाद इस भाव में शुक्र और सूर्य भी आ जाएंगे। एक साथ इतने शुभ ग्रहों का एक साथ होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपका पूरा ध्यान करियर पर रहेगा। इससे आने वाले समय आपको पूरा फल मिलेगा। आप अपने काम के लिए सराहना पाएंगे। ऐसे में तरक्की के भी अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। इसमें आपका काफी खर्च होगा। लेकिन भविष्य के लिए ये अच्छा साबित हो सकता है। प्यार के मामले में भी ये माह अच्छा जाने वाला है। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। ऐसे में परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
horoscopereligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।