scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 जुलाई से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, भूमिपुत्र मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश

Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 01, 2024 11:58 IST
12 जुलाई से चमकेगी इन राशियों की किस्मत  भूमिपुत्र मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश
मंगल ग्रह का गोचर इन राशियों को रहेगा शुभ-
Advertisement

Mangal Planet Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और मित्र राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल 7 जुलाई को अपनी मित्र की राशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खदीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो