scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 साल बाद नजदीक आएंगे मित्र ग्रह मंगल और गुरु, इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल और गुरु की युति वृष राशि में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 12:57 IST
12 साल बाद नजदीक आएंगे मित्र ग्रह मंगल और गुरु  इन राशियों को मिलेगा अपार पैसा और पद  प्रतिष्ठा
मंगल और गुरु की युति वृष राशि में बनेगी-
Advertisement

Mangal And Guru Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, भूमि और वीरता का कारक माना जाता है। तो वहीं गुरु ग्रह को समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, आध्यात्म और ज्ञान का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी इन दोनों ग्रहों की युति बनती है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद गुरु बृहस्पति ने वृष राशि में गोचर कर लिया है और वहीं जून में मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में जून में इन दोनों ग्रहों की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही आप आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे और पैसे बचाने में सफल रहेंगे। इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु और मंगल की युति बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने में कामयाब होंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय निवेश में आपको लाभ होगा। वहीं इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की भी प्राप्ति होगी।

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु और मंगल का संयोग सिंह राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ हो सकता है। इसलिए इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपका व्यवसाय अच्छा लाभ कमाएगा और आप एक उद्यमी के रूप में सफल होंगे।  ग्रहों के शुभ प्रभाव से कारोबार व शेयर बाजार से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही अगर आप सेना, पुसिल, खुफिया विभाग और खेल सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो यह समय आप लोगों को शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो