scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

18 महीने बाद मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 13:10 IST
18 महीने बाद मंगल करेंगे वृष राशि में प्रवेश  इन राशियों की पलटेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
मंगल ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश-
Advertisement

Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं मंगल ग्रह को भूमि, साहस, वीरता और रक्त का कारक माना गया है। इसलिए भूमि पुत्र मंगल ग्रह की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह जुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को प्रापर्टी और कार्य- व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से भाग्य स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य आपके अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं  नौकरी से जुड़े जातकों की सैलरी में इजाफा होगा और व्यापारियों को को अच्छा धन लाभ होगा। मंगल ग्रह के प्रभाव से आपके नेतृत्व क्षमता में शानदार वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। साथ ही मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ज्यादा खुशियां बनाकर रख पाने में कामयाब रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव के भी स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको रिसर्च के कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ व तरक्की मिलेगी और किसी अन्य बिजनस में निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखोंं की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों को अच्छे लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है और आप अपना एक नया मुकाम हासिल करेंगे। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो