scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

18 महीने बाद मंगल और चंद्रमा ने बनाया महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन- संपत्ति में होगी अपार बढ़ोतरी

Mahalaxmi Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन गया है। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 30, 2024 13:37 IST
18 महीने बाद मंगल और चंद्रमा ने बनाया महालक्ष्मी राजयोग  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  धन  संपत्ति में होगी अपार बढ़ोतरी
महालक्ष्‍मी राजयोग से मालामाल होंगे इन राशियों के लोग-
Advertisement

Mahalaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 30 जून से मेष राशि में महालक्ष्मी योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग मंगल और चंद्रमा की युति से बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं घूमने जा सकते हैं। वहीं मान- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को दिया गया प्रोजेक्ट सफल रहेगा। वहीं इस अवधि में बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा, आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन इस समय आपको प्रयास में कमी नहीं छोड़नी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव में बन रहा है। इस समय काम- कारोबार में अच्छा रहेगा। वहीं इस समय कोई नई डील हो सकती है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

Advertisement

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको उत्तम धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही आपका काम- कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपको पार्टनशिप के काम में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो