scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

18 महीने बाद महालक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगल और चंद्र ग्रह की रहेगी असीम कृपा

Mahalaxmi Rajyog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बन गया है। जिससे 3 राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | July 02, 2024 12:15 IST
18 महीने बाद महालक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत  मंगल और चंद्र ग्रह की रहेगी असीम कृपा
18 महीने बाद मंगल और चंद्रमा ने बनाया महालक्ष्मी राजयोग-
Advertisement

Mahalaxmi Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रहों के सेनापति मंगल अभी अपनी स्वराशि मेष में संचरण कर रहे हैं और वहीं चंद्रमा भी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में मेष राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का असर सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षी में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

महालक्ष्मी राजयोग का बनना धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बन गया है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस अवधि में आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपका व्यवसाय अच्छा लाभ कमाएगा और आप एक उद्यमी के रूप में सफल होंगे। बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा, आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो