scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Lunar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें तारीख, राशियों पर असर, सूतक काल मान्य होगा या नहीं

Lunar Eclipse 2024, Kab Hai Chandra Grahan: साल तका दूसरा चंद्रग्रहण जल्द लगने वाला है। ये ग्रहण 18 सितंबर को लगने वाला है। जानें इस चंद्र ग्रहण के बारे में सबकुछ
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 10:20 IST
lunar eclipse 2024  कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण  जानें तारीख  राशियों पर असर  सूतक काल मान्य होगा या नहीं
Lunar Eclipse 2024: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
Advertisement

Lunar Eclipse 2024, Kab Hai Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व है। बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लग चुका है। दोपहर के समय होने के कारण यह भारत में दृश्यमान नहीं था। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे 36 मिनट का था। जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इसे आंशिक चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। आइए जानते हैं साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) कब होगा? इसके साथ ही जानें समय से लेकर भारत में नजर आएगा कि नहीं…

Advertisement

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 2024? (Chandra Grahan 2024 Date And Time)

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 सुबह 6 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि होगी।

Advertisement

भारत में चंद्र ग्रहण नजर आएगा कि नहीं? (Chandra Grahan 2024 In India)

बता दें कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण सुबह के समय हो रहा है। इसलिए ये भारत में नहीं नजर आएगा। जब चंद्र ग्रहण आरंभ होगा उस समय पूरे भारत में चंद्रास्त की स्थिति हो चुकी होगी। इसलिए यह भारत में लगभग दृश्यमान नहीं होगा। हालांकि, चंद्र ग्रहण की उपच्छाया आरंभ होते समय उत्तर पश्चिमी भारत और उत्तरी दक्षिणी शहरों में चंद्रास्त हो रहा होगा, इसलिए कुछ समय के लिए इन क्षेत्रों में चंद्रमा की रोशनी थोड़ी धुंधली हो सकती है।

भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा ही नहीं? (Chandra Grahan 2024 Sutak Kaal)

बता दें कि चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। लेकिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए आप ग्रहण काल के दौरान सभी कामों को आसानी से कर सकते हैं।

Advertisement

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण किन देशों में आएगा नजर (Chandra Grahan 2024)

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका आदि जगहों पर नजर आएगा।

Advertisement

चंद्र ग्रहण 2024 का राशियों पर असर (Chandra Grahan 2024 Horoscope)

खंडग्रास चंद्र ग्रहण का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। बता दें कि मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को नकारात्मक प्रभावों को सामना करना पड़ सकता है। इस राशियों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सजग रहें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के निवेश आदि करने से बचें। इसके अलावा वृषभ, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो