scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

5 दिन बाद बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Laxmi Narayan Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 10, 2024 11:33 IST
5 दिन बाद बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग  इन राशियों की पलटेगी किस्मत  हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाने जा रहे हैं-
Advertisement

Laxmi Narayan Yog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 12 जून को मिथुन राशि में संचरण करने जा रहे हैं। वहीं 14 जून को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।  जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही बुध के शुभ प्रभाव से आपको करियर में कई अच्छे मौके मिलेंगे। इस समय आपको अपने प्रमोशन से जुड़ी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी के अच्छा लाभ हो सकता है।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको तरक्की और कमाई में वृद्धि दोनों मिलेंगे। आपको नौकरी में एक के बाद एक कई अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस अवधि में बेरोजागार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो