होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Krishna Janmashtami 2024 Date: कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Krishna Janmashtami 2024 Kab Hai : कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और तिथि...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | July 02, 2024 18:28 IST
जयंती योग में मनाया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व-
Advertisement

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है। वैदिक पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, लग्न वृषभ राशि और बुधवार की मध्य रात्रि को हुआ था। वहीं मान्यता है कि जन्माष्टमी का व्रत रखने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन जयंती योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी तिथि और शुभ मुहूर्त…

कृष्ण जन्माष्टमी तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त, सुबह 3 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त, सुबह 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। 

जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ:  26 अगस्त, शाम 3 बजकर 54 मिनट से
रोहिणी नक्षत्र का समापन : 27 अगस्त, शाम 3 बजकर 39 मिनट पर

Advertisement

जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2024

ज्योतिष पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त रात 12 बजे से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा, ऐसे में पूजा के लिए आपको 44 मिनट का समय मिलेगा।

कृष्ण जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व

कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की आराधना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जन्माष्टमी का व्रत रखने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वह व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। वहीं जन्माष्टमी के दिन बांसुरी, कामधेनु गाय और चंदन जरूर खरीदकर लाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में संपन्नता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
AstroNewsreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement