scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

छाया ग्रह केतु करेंगे हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

वैदिक पंचांग के अनुसार 8 जुलाई से केतु हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 11:35 IST
छाया ग्रह केतु करेंगे हस्त नक्षत्र में प्रवेश  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
केतु हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं-
Advertisement

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि 8 जुलाई से केतु हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण से निकलकर दूसरे चरण में संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में केतु 8 सितंबर से हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण में भ्रमण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन राशियों की पदोन्नति और आय में वृद्धि के योग हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही  इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे और आमदनी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस आने की संभावना बन रही है। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी और आपको उचित पहचान भी मिलेगी, जिससे करियर में संतुष्टि की भावना रहेगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

Advertisement

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापारियों को इस अवधि में अच्छी मुनाफा होगा और किसी निवेश से अच्छा फायदा भी होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार के सभी सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को यह समय अच्छा रहेगा। उनको किसी परीक्षा में सफलता भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो