scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 साल बाद गुरु बृहस्पति ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश, इन राशियों की धन- दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

गुरु इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में हैं, जोकि इस नक्षत्र में 20 अगस्त तक रहेंगे। जिसेस कुछ राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 03, 2024 15:25 IST
12 साल बाद गुरु बृहस्पति ने रोहिणी नक्षत्र में किया प्रवेश  इन राशियों की धन  दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी  हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
गुरु के रोहिणी नक्षत्र में गोचर से इन तीन राशियों की चमक उठेगी किस्मत-
Advertisement

Jupiter Transit In Rohini Nakshatra 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और वह भी 20 अगस्त तक यहां ही विराजमान रहेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के साथ खुशी के पलों का आनंद भी लेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। वहीं इस समय आप समाज में लोकप्रिय होंगे और आपको मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह अभी आपकी राशि के कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। वहीं नौकरी पेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी और आपको उचित पहचान भी मिलेगी, जिससे करियर में संतुष्टि की भावना रहेगी। वहीं कारोबारियों को इस दौरान अच्छी मुनाफा हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही जो नौकरी की तलाश में लोग हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Advertisement

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है और धन संचय करने में भी कामयाबी मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। इस समय आपको नए- नए लोगों के साथ संबध बनेंगे। जिससे आपको लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो