scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

12 साल बाद गुरु बृहस्पति बनाने जा रहे कुबेर योग, 2025 तक इन राशियों की धन- दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी, करियर और कारोबार भी चमकेगा

वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह वृष में गोचर करके कुबेर योग बनाने जा रहे हैं। जिससे इन 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: April 30, 2024 17:33 IST
12 साल बाद गुरु बृहस्पति बनाने जा रहे कुबेर योग  2025 तक इन राशियों की धन  दौलत में होगी अपार बढ़ोतरी  करियर और कारोबार भी चमकेगा
गुरु ग्रह बनाएंगे कुबेर योग-
Advertisement

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु बृहस्पति शनि देव के बाद सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। साथ ही यह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 13 महीने बाद भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 1 मई को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुबेर योग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस योग के बनने से पूरे 1 साल तक कुछ राशयों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए कुबेर योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बनेंगे। साथ ही घर- परिवार के लोगों का आपको समर्थन प्राप्त होगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपके लिए आय के नए स्रोत बढ़ेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कुबेर योग का बनना कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको कारोबार में इस बीच काफी अच्‍छा मुनाफा होगा और आप कुछ नई योजनाओं पर काम करने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किस परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

सिंह राशि (Leo Zodiac)

कुबेर योग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो