scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

July 2024 Ekadashi Vrat Date: जुलाई में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

July 2024 Ekadashi Vrat Date: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आइए जानते हैं जुलाई में कब- कब एकादशी का व्रत रखा जाएगा...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 23, 2024 18:44 IST
july 2024 ekadashi vrat date  जुलाई में कब कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत  जानिए तिथि  शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जुलाई में योगिनी एकादशी से लेकर देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा-
Advertisement

July 2024 Ekadashi Vrat Date: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं, जिसमें एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। वहीं एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति एकादशी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें जुलाई के महीने में योगिनी और देवशयनी एकादशी पड़ेंगी। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

Advertisement

योगिनी एकादशी 2024 (Yogini Ekadashi 2024)

वैदिक पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह में कृष्ण पक्ष के दिन योगिनी एकादशी का व्रत रखने का विधान है। आपको बता दें कि इस साल योगिनी एकादशी 2 जुलाई को पड़ रही है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में संपन्नता बनी रहती है।

योगिनी एकादशी 2024 तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि की शुरुआत 1 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजकर 27 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन 2 जुलाई को सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसलिए योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं योगिनी एकादशी पारण का समय  3 जुलाई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

देवशयनी एकादशी 2024 (Devshayani Ekadashi 2024)

 ज्योतिष पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत रखने का विधान है। आपको बता दें कि इस दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ हो जाता है इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा गया है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यक्रम में बंद हो जाते हैं। वहीं देवशयनी एकादशी के चार माह के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागतें हैं और फिर मांगलिक कार्यक्रम में आरंभ होते हैं।

Advertisement

देवशयनी एकादशी 2024 तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

पंचांग के अनुसार देनशयनी एकादशी का आरंभ  16 जुलाई 2024 को रात 8 बजकर 33 मिनट से शुरू रही है, जो कि 17 जुलाई को रात 9 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं देवशयनी एकादशी व्रत का पारण का समय 18 जुलाई को सुबह 5 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो