scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

98 दिन बाद गुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, साल 2025 तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, कमाएंगे खूब पैसा

Jupiter Retrograde Taurus 2024: गुरु के वृषभ राशि में वक्री होने से मिथुन सहित इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 10:38 IST
98 दिन बाद गुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल  साल 2025 तक इन राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा  कमाएंगे खूब पैसा
Guru Vakri 2024: गुरु वृषभ राशि में होने वाले हैं वक्री
Advertisement

Guru Vakri 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति को नवग्रह में सबसे जरूरी और भाग्यशाली ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को सुख-संपदा, विकास, ज्ञान, स्वास्थ्य, आध्यात्मिक , शिक्षा, संतान के साथ-साथ सौभाग्य, खुशहाली का कारक माना जाता है। इसके साथ ही कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी होने से जातक को संतान सुख के साथ उच्च शिक्षा, विदेश यात्राएं, बिजनेस में अपार लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है। इसलिए गुरु के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान है और साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में गुरु की स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव होता रहेगा।

Advertisement

बता दें कि गुरु  9 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 1 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे और अगले वर्ष 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट में इसी अवस्था में रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। गुरु बृहस्पति के उल्टी चाल चलने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के वृषभ राशि में वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा जमकर लाभ…

Advertisement

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री चाल में चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में गुरु वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे ,समय से रुका पैसा वापस मिलेगा। इस राशि के जातकों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को करारी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इस अवधि में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में गुरु दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी शुभ फल देंगे। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। पिता और गुरुओं का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सक्षम होंगे। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे अपार धन-पैसा कमाएंगे और भविष्य के लिए बचत करने में भी कामयाब होंगे। लेकिन निर्णय क्षमता में कमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में खुद से कोई निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह मशवरा जरूर कर लें, वरना आपके हाथों से कई बड़े मौके मिल सकते हैं।

Advertisement

 कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में गुरु एकादश भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में अब सफलता हासिल हो सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश जाने का सपना देख रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों में आपका अच्छा पैसा खर्च होगा। लेकिन इससे आपको संतुष्टि प्राप्त हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो