scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

2025 तक इन राशियों पर गुरु बृहस्पति की रहेगी असीम कृपा, करियर में तरक्की के साथ मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

वैदिक ज्योतिष अनुसार 1 मई को गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है। जिससे 2025 इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 12:55 IST
2025 तक इन राशियों पर गुरु बृहस्पति की रहेगी असीम कृपा  करियर में तरक्की के साथ मिलेगा अपार पैसा और पद  प्रतिष्ठा
गुरु ग्रह ने किया वृष राशि में गोचर-
Advertisement

Jupiter Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति ने वृष राशि में गोचर कर लिया है और वह साल 2025 तक वृष राशि में ही विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि गुरु ग्रह समृद्धि, ऐश्वर्य, वैभव, ज्ञान, ज्योतिष, शिक्षा और धन के कारक माने जाते हैं। इसलिए गुरु ग्रह कुछ राशियों को ये सभी सेक्टरों की शुभता प्रदान करेंगे। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और साल 2025 के मध्य तक यही विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपको जीवन में समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। साथ ही  नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी तरक्की होगी और सैलरी वृद्धि के कई अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारी खुद को एक मजबूत अवस्था में देखेंगे और किसी अन्य बिजनस में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु बृहस्पति का गोचर सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से खूब सारा पैसा कमाने के साथ-साथ आप पैसे बचाने में भी माहिर होंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है साथ ही व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही आप आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने में कामयाब होंगे। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगकिल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही विदेश में जाकर किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो