scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

24 घंटे बाद शुक्र के घर में बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

Gajkesari Rajyoga: वैदिक पंंचांग के अनुसार गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकता है।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 15:39 IST
24 घंटे बाद शुक्र के घर में बनेगा गजकेसरी राजयोग  इन राशियों की पलटेगी किस्मत  करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन
गुरु और चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग-
Advertisement

Gajkesari Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह गोचर करके कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि 2 जुलाई को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोग का निर्माण वृष राशि में होगा। जिस पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है। ऐसे इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं  व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही आप आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे और पैसे बचाने में सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस दौरान हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगा। साथ ही इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही बहुत सारा पैसा कमाने के अलावा, आप पैसे बचाने में भी सक्षम होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान काम के संबंध में खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे और हर तरह की स्थितियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम भी होंगे। वहीं इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय आपके कम्यूनिकेशन में सुधार होगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो