scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Shani Jayanti 2024: साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान, तो आज शनि जयंती पर करें ये उपाय, शनि देव की कृपा से बनेंगे सभी काम

शनि जयंती पर शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल, शमी के पत्ते और नीले फूल अर्पित करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | May 08, 2024 13:30 IST
shani jayanti 2024  साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान  तो आज शनि जयंती पर करें ये उपाय  शनि देव की कृपा से बनेंगे सभी काम
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आज जरूर करें ये काम, जीवन बनेगा सुखी और समृद्ध-
Advertisement

Shani Jayanti Upay 2024: हिंदू पंचाग के मुताबिक वैशाख अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। जो कि आज 8 मई को मनाई जा रही है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। साथ ही मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से शनि देव की आराधना करता है, तो उसको सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं हम यहां बताने जा रहे हैं ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में जिनको करने से आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

अगर आप शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हों तो आप शनि जंयती के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी या रस्क खिलाएं। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। साथ ही सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।

पीपल की करें पूजा

यदि आप आर्थिक स्थिति से परेशान हैं तो आप शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों का तेल वाला पांच दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे। साथ ही सभी कष्टों से आपको मुक्ति मिलेगी।

सरसों के तेल का जलाएं दीपक

यदि आप शनि दोष से परेशान हों तो आप शनि जयंती के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों का तेल वाला पांच दीया जलाएं। ऐसा करने से आपके सभी कार्य धीरे- धीरे बनने लगेंगे। साथ ही शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement

शनि रक्षा स्त्रोत और चालीसा का पाठ करें

शनि जयंती के दिन शनि मंंदिर में जाकर शनि प्रतिमा के सामने शनि चालीसा और शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आपको ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपके जरूरी काम बनने लगेंगे।

करें इन चीजों का दान

शनि जयंती के दिन शनि देव से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी अशुभ दृष्टि से बचा जा सकता है। इसलिए किसी गरीब या जरूरतमंद को काले तिल, सरसों का तेल, कंबल और कुछ दक्षिणा दान में दें। शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों में न देखें बल्कि शनि महाराज के चरणों को ही देखें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो