scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Chandra Grahan 2024 Date, Timings: कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानें क्या भारत में दिखाई देगा

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: साल का दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा? जानें भाररत में दिखेगा या नहीं।
Written by: Naina Gupta
Updated: June 25, 2024 13:25 IST
chandra grahan 2024 date  timings  कब लगने वाला है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण  जानें क्या भारत में दिखाई देगा
Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2024:...जानें कब है साल का दूसरा चंद्रग्रहण
Advertisement

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) 2024 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण आसमान में दिखने वाली ऐसी अद्भुत घटनाएं हैं जिन पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नज़र रहती है। खासतौर पर खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को इनका इंतजार रहता है। साल 2024 में पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था। और अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को पड़ेगा। अगला चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

Surya Grahan in India 2024: Check Date and Time Here

Advertisement

कब लगता है चंद्र ग्रहण?

विज्ञान के मुताबिक, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और पृथ्वी के बीच में आने के चलते सूरज का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता। तो इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण एक आसमान में घटित होने वाली एक खगोलीय घटना है। धरती, सूर्य की परिक्रमा करती है और चंद्रमा एक उपग्रह है जो पृथ्वी का चक्कर लगा रहा है। और जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तो सूर्य की रोशनी, चांद तक नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगता है।

अंबानी परिवार की बहुओं से ज्यादा अमीर हैं सानिया मिर्जा, करोड़ों का घर और कारें, यहां से होती है मोटी कमाई

Advertisement

किस समय लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समयानुसार साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगी।

Advertisement

क्या भारत में दिखेगा सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण?

सितंबर में लगने वाला साल का दूसरा चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकतर हिस्सों, यूरोप, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर के सीमित क्षेत्रों में दिखेगा। बता दें कि भारत में मुंबई समेत कुछ पश्चिमी शहरों में यह चंद्र ग्रहण दिख सकता है। हालांकि, ऐसा होने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि ग्रहण शुरू होने के बाद चांद अपने क्षितिज से नीचे चला जाएगा और भारत में दिखना बंद हो जाएगा।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो