होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

ग्रहों के राजकुमार बुध चलने जा रहे उल्टी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

Mercury Vakri In Leo: ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 18:43 IST
बुध ग्रह होने जा रहे हैं वक्री-
Advertisement

Mercury Vakri In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका व्यापक असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 5 अगस्त को सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपना तेज फल प्रदान करेंगे। वहीं बुध ग्रह की उल्टी चाल का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि में ही वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं आने वाले समय में आप खुद को अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। संतोषजनक और अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं इस समय निवेश से लाभ होगा। वहीं इस दौरान आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे। साथ ही इस समय व्यापारी कोई व्यवसायिक डील कर सकते हैं तो शुभ रहेगी। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उल्टी चाल अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। वहीं करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। धन संचय में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
AstroNewsreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement