scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

10 मई से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे मेष में प्रवेश

Mercury Transit 2024: बुध ग्रह मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: April 30, 2024 17:32 IST
10 मई से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत  ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे मेष में प्रवेश
बुध ग्रह करने जा रहे हैं मेष राशि में प्रवेश-
Advertisement

Budh Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। वहीं बुध ग्रह ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि बुध ग्रह 10 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस राशि के जातकों को अच्‍छी मात्रा में धन प्राप्‍त होगी और आय में वृद्धि होने के योग हैं। आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। वहीं इस अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं रियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों नौकरी में प्रमोशन या फिर इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। इसके चलते आप करियर में शानदार तरक्‍की पाएंगे। वहीं इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो