scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

व्यापार के दाता बुध ग्रह हुए उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

Budh Planet Uday: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह मिथुन राशि में उदित हो गए हैं, जिससे 3 राशि के लोगों को आकस्मिक लाभ हो सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | June 28, 2024 11:23 IST
व्यापार के दाता बुध ग्रह हुए उदय  इन राशियों की चमकेगी किस्मत  करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
बुध ग्रह हुए उदय-
Advertisement

Budh Planet Uday:  वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, कम्युनिकेशन, अर्थव्यवस्था, शेयर और तर्कशक्ति का कारक माना जाता है। इसलिए तब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 23 जून को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में उदित हो गए हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में तरक्की मिल सकती है. आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और मान सम्मान मिलने के भी योग हैं। समाज में आपको लोकप्रियता बढ़ेगी आपको पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अटका हुआ धन मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

बुध ग्रह का उदित होना तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर उदित हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। वहीं आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। साथ ही आप जो भी नया काम शुरू करना चाहते हैं उसके लिए समय बहुत ही अच्छा है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

Advertisement

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर उदित हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। वहीं बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो