scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 साल बाद भद्र राजयोग बनने से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध की रहेगी असीम कृपा

Bhadra Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे भद्र राजयोग का निर्माण होने वाला है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 11:15 IST
1 साल बाद भद्र राजयोग बनने से इन राशियों की पलटेगी किस्मत  ग्रहों के राजकुमार बुध की रहेगी असीम कृपा
बुध ग्रह बनाएंगे भद्र राजयोग-
Advertisement

Bhadra Rajyog In Kundli : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके राजयोग और शुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मावन जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 14 जून को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही  आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में विशेष लाभ होगा। आपको करियर में कोई नया ऑफर इस बीच मिल सकता है।  वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

भद्र राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। आपको कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। वहीं आपका कम्यूनिकेशन अच्छा होगा। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अटका हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आप धन की बचत भी कर पाएंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं।

Advertisement

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग का बनना लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संंचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य अटके हुए थे वो बनेंगे। वहीं धन लाभ पर्याप्‍त मात्रा में होगा और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। इस वक्‍त आपका धार्मिक कार्य में मन लगेगा। साथ ही इस समय काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो