scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ

Budh Gochar In Leo: वैदिक पंचांग के मुताबिक बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों का करियर और कारोबार चमक सकता है...
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 12:25 IST
व्यापार के दाता बुध ग्रह करेंगे सिंह राशि में प्रवेश  इन राशियों की पलटेगी किस्मत  नई नौकरी के साथ होगा अपार धनलाभ
1 साल बाद बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश-
Advertisement

Budh Gochar In Leo 2024:  वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। साथ ही बुध ग्रह वाणी, व्यापार, शेयर बाजार, बैंकिंंग और अर्थव्यवस्था का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 19 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों करियर में तरक्की और आय में इजाफा के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपकी बुद्धि और कौशल का स्तर बढ़ेगा और आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा आप धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय कारोबारियों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में निखार आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आप छोटी और बड़ी यात्राएं कर सकते हैं। साथ ही  इस अवधि में आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की भी प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम शामिल हो सकते  हैं। वहीं इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनका मुराद पूरी हो सकती है।

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान काम के संबंध में खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे और हर तरह की स्थितियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम भी होंगे। साथ ही इस समय आपको भाई और बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो