scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

24 घंटे बाद बुध ग्रह करेंगे मेष में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुलेंगे किस्मत के नए द्वार

वैदिक पंचांग के मुताबिक बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 19:04 IST
24 घंटे बाद बुध ग्रह करेंगे मेष में प्रवेश  इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव  खुलेंगे किस्मत के नए द्वार
बुध ग्रह करेंगे मेष राशि में प्रवेश-
Advertisement

Budh Gochar In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। वहीं यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि 24 घंटे बाद ग्रहों के राजकुमार मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ आप अपने काम से आर्थिक लाभ भी कमा पाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे वेतन वाली नौकरी मिल सकती है। लम्बे समय तक कहीं रूका हुआ धन मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं यह समय नया बिजनेस और नौकरी शुरू करने के लिए बहुत ही अच्छा है। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में व्यापारी वर्ग की कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आप अच्‍छी मात्रा में धन कमाने में सफल होंगे और ऑफिस में आपके काम की काफी तारीफ होगी और समाज में मान प्रतिष्‍ठा हासिल करेंगे। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं ,उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो