scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बुध ग्रह उदय होकर बनाएंगे 'भद्र राजयोग', इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह उदय होकर भद्र राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 12:38 IST
बुध ग्रह उदय होकर बनाएंगे  भद्र राजयोग   इन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग
बुध होंगे उदय, बनेगा भद्र राजयोग-
Advertisement

Bhadra Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय और अस्त होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह 23 जून को उदय होने जा रहे हैं। ऐसे में भद्र राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आप इस अवधि में धन संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। इस राशि के जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें इस दौरान अपनी मेहनत का शुभ फल अवश्य मिलेगा। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

भद्र राजयोग कन्या राशि के जातकों को शुभ फलयादी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आप जो भी काम करेंगे। उसमें आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।  वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए भद्र राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आक्समिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं  इस दौरान आप अपने घर को और बेहतर बनाने या नया घर खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।आपकी बातें पहले से अधिक मधुर और प्रभावशाली होंगी। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही अगर आप मीडिया, फिल्म लाइन, मॉडलिंग और शुक्र ग्रह से संबंधित कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो