scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

5 दिन बाद बनने जा रहा है 'लक्ष्मी नारायण राजयोग', इन राशियों की पलटेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

Lakshmi Narayan Yog In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार वृष राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
Written by: Astro Aditya Gaur
नई दिल्ली | May 26, 2024 12:19 IST
5 दिन बाद बनने जा रहा है  लक्ष्मी नारायण राजयोग   इन राशियों की पलटेगी किस्मत  करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन
बुध ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश, लक्ष्मी नारायण योग बनने से इन 3 राशि वाले बनेंगे मालामाल
Advertisement

Lakshmi Narayan Yog In Taurus: वैदिक ज्योतिष में कई शुभ योग बनते हैं, जिसमें से एक प्रमुख योग है लक्ष्मी नारायण योग। इस योग निर्माण शुक्र और बुध की युति से होता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया और वहीं 31 मई को बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Advertisement

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस दौरान पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में लाभ प्राप्ति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और कमाई के नए नए तरीके भी मिलेंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जो अविवाहित लोग हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंंह राशि (Leo Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे मिलेंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी और संपत्ति व वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के आय स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत बना पाने में कामयाब रहेंगे और कई क्षेत्रों से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको निवेश से भी लाभ होगा। साथ ही आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। वहीं आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो