होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Akshaya Tritiya 2024:अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों का करें दान, नवग्रह होंगे शांत, शनि-राहु दोष से मिलेगी मुक्ति

Akshaya Tritiya 2024 Daan: अक्षय तृतीया के दिन दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में आप चाहे, तो नवग्रह को शांत करने के लिए इन चीजों का दान कर सकते हैं।
Written by: Shivani Singh
नई दिल्ली | Updated: May 16, 2024 15:26 IST
अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान (PC-FREEPIK)
Advertisement

Akshaya Tritiya 2024 Daan: हिंदू धर्म मे अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन बिना मुहूर्त देखें शुभ और मांगलिक कामों को करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गौ पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने के साथ-साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान देने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे ही इस शुभ दिन में नवग्रहों की शांति के लिए भी जान दे सकते हैं। इस दिन कुछ चीजों का दान देने से नवग्रह शांत होते हैं। इसके साथ ही कुंडली में में मौजूद ग्रह दोषों के दुष्प्रभाव थोड़े कम होते हैं। आइए जानते हैं ग्रह के हिसाब से किन चीजों का दान देना होगा अच्छा…

सूर्य ग्रह

ग्रहों के राजा सूर्य की स्थिति कमजोर होने से व्यक्ति के मान-सम्मान, धन-दौलत में कमी आती है। ऐसे में सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत करने के लिए लाल कपड़ा, गेहूं, गुड़, दूध, तांबा, घी, सत्तू, मसूर दाल आदि का दान करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Advertisement

बुध ग्रह

ग्रहों के राजकुमार बुध को कुंडली में मजबूत करने के लिए अक्षय तृतीया के लिए चांदी, कांसे के बर्तन, हरे वस्त्र, मूंग की दाल, हरी सब्जियां आदि का दान करें। ऐसा करने से व्यापार, नौकरी में वृद्धि होती है। इसके साथ ही बुद्धि, एकाग्रता तेज होती है।

मंगल ग्रह

ग्रहों के सेनापति मंगल की स्थिति को मजबूत करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन लाल वस्त्र, मसूर की दाल, लाल चंदन, मिठाई, लाल फूल, ताम्रपत्र, मिट्टी का घड़ा आदि का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति के साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

गुरु ग्रह

देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्थिति कुंडली में मजबूत करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग के वस्त्र, मिठाई, केला, घी, चने की दाल आदि का दान करें। ऐसा करने से जातक को सुख-समृद्धि धन संपदा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

शुक्र ग्रह

दैत्यों के गुरु शुक्र की मजबूत करने के लिए सफेद चीजें जैसे दूध, दही, शक्कर, खरबूज, सत्तू, पानी, सफेद चंदन, इत्र आदि का दान करें। ऐसा करने से लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती है। इसके साथ ही धन-संपदा की प्राप्ति होती है।

शनि ग्रह

कर्मफलदाता शनि की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन काले तिल, सरसों का तेल, वस्त्र, अन्न, काला छाता आदि का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।

चंद्रमा

अक्षय तृतीया के दिन सफेद चीज जैसे दूध, दही, शक्कर, खीर, मोती, शंख, सफेद कपड़ा आदि का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थित मजबूत होगी। इसके साथ ही मन शांत रहता है एकाग्रता की वृद्धि होती है। इसके साथ ही गुस्से में कंट्रोल होता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Akshaya Tritiyaastrologyreligion news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।