होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Weather Update: बस कुछ दिन और फिर गर्मी से मिलेगी निजात, IMD ने लू को लेकर जारी किया अलर्ट

Weather Update: प्रचंड गर्मी की वजह से देश के अधिकांश हिस्से के लोगों का जीना मुहाल है। हालांकि अनुमान है कि जल्दी ही गर्मी से निजात मिल सकती है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 08:29 IST
Weather Today: गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल है।
Advertisement

गर्मी ने चारो तरफ हाहाकार मचा रखा है। लोगों का हाल बेहाल हुआ पड़ा है। पारा 45 के आसपास नजर आ रहा है। दिल्ली हो या फिर नोएडा या गाजियाबाद हर जगह एक ही स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस हफ्ते के अंत में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि तीन दिनों के बाद उत्तर भारत और देश के मध्य समेत कई इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

Advertisement

मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि 30 मई के बाद लू से राहत मिल सकती है। 30 मई के बाद तापमान धीरे-धीरे कम होने के अनुमान हैं।

गर्मी के साथ ही चारो तरफ गर्म हवाओं ने भी लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय तक इसी तरह गर्म हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने मौसम से निजात की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की भी उम्मीद है।

Advertisement

अगले 24 घंटे यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान अधिक बना हुआ है। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 30 मई तक यूपी के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे की बात करें तो बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में आए तूफान की वजह से देश के कई हिस्सों भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार में हो सकती है बारिश

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में ही बारिश होने की संभावना है। जबकि गुजरात और राजस्थान के अधिकांश इलाकों में पारा कम हो सकता है। जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। जबकि 28 मई यानी आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में लू और गर्म हवाएं चलने की उम्मीद है। हालांकि लू धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags :
weather news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement