होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'यूपी में योगी की सरकार है, घर पर चलेगा बुलडोजर', बीजेपी विधायक ने सपा नेता सोनू-मोनू को दी चेतावनी

विनोद सिंह ने यह भी साफ किया कि पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू तथा उनके भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। जेल से इनका पुराना नाता है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 12:43 IST
(बाएं से) बीजेपी विधायक विनोद सिंह तथा पूर्व सपा विधायक सोनू और उनके भाई मोनू। (फाइल फोटो)
Advertisement

यूपी के सुल्तानपुर में बीजेपी नेता और विधायक विनोद सिंह ने बाहुबली सपा नेता और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू तथा उनके भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू के घरों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहाकि दोनों भाई आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनका बैकग्राउंड भी आपराधिक रहा है। उनके घर पर बुलडोजर चलवाया जाएगा।

दरअसल हाल ही में सोनू-मोनू के गांव के पास एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि आपसी रंजिश में सोनू-मोनू ने एक्सीडेंट कराकर उसकी जान ली है। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की धमकी दी तो पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

Advertisement

हाल ही में जेल से बाहर आए हैं सपा नेता सोनू सिंह

सपा नेता सोनू सिंह लंबे समय से जेल में बंद थे और अभी हाल ही में बाहर आए हैं। उन्होंने बाहर आते ही बीजेपी के मौजूदा विधायक विनोद सिंह के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक विनोद सिंह के पास कोई काम नहीं है और वह केवल साजिश रचकर दोनों भाइयों को फंसाने में लगे रहते हैं। इससे भड़के विनोद सिंह ने उन्हें सख्त चेतावनी दी और कहा, "योगी की सरकार है, घर पर बुलडोजर चलेगा।"

विनोद सिंह ने यह भी साफ किया कि पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू तथा उनके भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। जेल से इनका पुराना नाता है। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि अगर ये लोग गलत नहीं हैं तो डर क्यों रहे हैं।

Advertisement

उधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम द्वारा हाथरस भगदड़ कांड में साजिश की आशंका जताये जाने पर गुरुवार को कहा कि घटना में षड्यंत्र तो नहीं हो सकता, मगर यह साजिश जरूर है कि सरकार इस मामले पर अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहती है। यादव ने सहारनपुर से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान को सपा में शामिल कराने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

Advertisement
Tags :
BJPSamajawadi PartySultanpurUttar Pradesh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement