scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Weather Update: गर्मी और उमस से दिल्ली-NCR का हाल-बेहाल, बिहार में रेमल तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: प्रचंड गर्मी और उमस के बीच दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 25, 2024 10:41 IST
weather update  गर्मी और उमस से दिल्ली ncr का हाल बेहाल  बिहार में रेमल तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
Delhi NCR Weather: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा लेतीं महिलाएं। (Express photo: Tashi Tobgyal)
Advertisement

Delhi NCR Weather: देश के सभी इलाकों में गर्मी का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। गर्मी का आलम ये हैं कि लोगों को जीना मुहाल हो गया है। राजधानी दिल्ली में जहां पिछली बार की तुलना में इस बार और 5 डिग्री ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि आज का दिन दिल्ली वासियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। क्योंकि देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण का मतदान आज ही हो रहा है। इसी दौरान राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान किया जाना है।

शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदाताओं की कड़ी परीक्षा है। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी दिन के समय में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान पर भी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि उम्मीदवारों और नेताओं का ये बड़ा इम्तिहान है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के अनुमान हैं। वहीं IMD ने गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तापमान 30 मई तक 44 से 45 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी गर्मी से लोग परेशान हैं।

बंगाल की खाड़ी से उठेगी हवा

लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मई को पूर्वी और उत्तरी बिहार के जिलों पर आंधी तूफान वाली तेज हवा के साथ, मेघगर्जन और बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में तेज हवाएं चलती रहेंगी।

Advertisement

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नर्म हवाएं पूर्वी हवाओं की तरह वातावरण में नमी बढ़ाती है। इसी कारण से लू और गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। इसी वजह से कई जिलों में बारिश भी हो रही है। बीते शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 के निचे ही दर्ज किया गया था। हालांकि अब बंगाल से आने वाले इस तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो