scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mumbai Rain Thunderstorm: मुंबई में आंधी-बारिश, पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग, 14 लोगों की मौत और 74 घायल

Mumbai Rains: मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 54 लोग घायल हो गए
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
Updated: May 14, 2024 07:22 IST
mumbai rain thunderstorm  मुंबई में आंधी बारिश  पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग  14 लोगों की मौत और 74 घायल
मुंबई में आंधी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त (PTI)
Advertisement

सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश और आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई। इसमें अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है और 74 लोग घायल हो गए हैं।

Advertisement

बीएसमी कमिश्नर भूषण गगरानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, होर्डिंग गिरने की वजह से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 74 लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद स्वप्निल खुप्टे नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस समय होर्डिंग गिरा वो वहीं पर थे। उन्होंने बताया कि किसी बिल्डर का होर्डिंग गिरा, जिस वजह से वहां खड़ी कारें, बाइक और लोग उसके नीचे दब गए। हमने लोगों को निकलने में मदद की और किसी तरह खुद भी बचे।

ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई और आसपास के कुछ हिस्सों में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश से मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर में बिजली गिरने और मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है।

https://sortdYoutubeEmbed/N3cJ7cxiG14?si=7Xs6y7KJO6fSR-VX

मेट्रो रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार पर एक बैनर गिरने के बाद आरे और अंधेरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं। एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाणे और मुलुंड स्टेशन के बीच एक एक खंभा झुक जाने से मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं।

Advertisement

गर्मी से मिली राहत लेकिन कई जगह हुई बिजली कटौती

मुंबई में बेमौसम बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं ठाणे जिले के कलवा और कुछ अन्य इलाकों में बिजली कटौती की सूचना मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दादर, कुर्ला, माहिम, घाटकोपर, मुलुंड और विक्रोली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ठाणे, अंबरनाथ, बदलापुर, कल्याण और उल्हासनगर जैसे शहरों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।

देवेंद्र फडणवीस ने कैंसिल किए चुनावी कार्यक्रम

घाटकोपर में हुए हादसे के बाद राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुलुंद एरिया में अपना चुनावी कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। वह होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो