scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

International Yoga Day 2024: 'मैं पाकिस्तान में थी तो...', सीमा हैदर और सचिन ने भी बच्चों के साथ किया योग, देखें VIDEO

सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा, उत्तर प्रदेश में रहती हैं। उन्हें पबजी (PUBG) खेलते हुए सचिन से प्रेम हो गया था। इसके बाद वह नेपाल के रास्ते भारत चली आईं और यहां हिंदू धर्म अपना लिया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 14:28 IST
international yoga day 2024   मैं पाकिस्तान में थी तो      सीमा हैदर और सचिन ने भी बच्चों के साथ किया योग  देखें video
नोएडा में अपने घर की छत पर पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ योग करतीं सीमा हैदर। (फोटो- वीडियो ग्रैब)
Advertisement

शुक्रवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत समेत दुनिया भर में लोगों ने योग किया। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर शहर में इसका आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा की सीमा हैदर ने भी अपने घर पर पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ योग किया। पाकिस्तान से आकर नोएडा के सचिन मीणा के साथ प्रेम विवाह करने वाली सीमा हैदर ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह अपने घर की छत पर पति सचिन और बच्चों के साथ योग कर रही हैं। सीमा हैदर ने कहा कि वह योग करके बहुत खुश हैं। वह जब पाकिस्तान में थीं, तब भी इसको लेकर बातें करती थीं। वहां इसकी काफी चर्चा होती थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 'योग करो रोग हटाओ' के अपने नारे को पूरा करके दिखाया है।

Advertisement

सीमा ने कहा- योग से मिलती है मानसिक शांति

सीमा हैदर ने योग दिवस को अच्छा प्रयास बताते हुए मानसिक शांति के लिए इसे जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में गलत बातें करते हैं, उन्हें गालियां देते हैं, लेकिन वह शांत रहती हैं। उनका जवाब नहीं देती हैं। स्वभाव में यह शांति और मानसिक शक्ति योग करके ही आई है।

Advertisement

सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा, उत्तर प्रदेश में रहती हैं। उन्हें पबजी (PUBG) खेलते हुए सचिन से प्रेम हो गया था। इसके बाद वह नेपाल के रास्ते भारत चली आईं और यहां हिंदू धर्म अपना लिया। वह भारत में हमेशा के लिए रहने चली आईं। अभी उनको भारतीय नागरिकता नहीं मिली है। सीमा ने मोदी सरकार के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 को अच्छा बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी थी।

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को यूपी में भी उत्साहपूर्वक इसका आयोजन किया गया। राजधानी लखनऊ में राजभवन कैंपस में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग हमारे पूर्वजों और विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदान किया है, जिनके दृष्टिकोण और प्रयासों का परिणाम है कि आज दुनिया के लगभग पौने दो सौ देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘भारत की इस विरासत के साथ खुद को जोड़कर हमारी संस्कृति और परंपरा को गौरवान्वित कर रहे हैं।”

Advertisement

उन्होंने कहा, “योग मानवता के अनुकूल है, जो देश, समाज, काल परिस्थितियों से बाधित होकर भी संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है। इस कार्य के साथ यदि हम जुड़ते हैं और संपूर्ण मानवता को जोड़ते हैं तो यह पूर्वजों और विरासत के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा कहलाती है।” योगी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम सभी के लिए भारत की इसी परंपरा के प्रति, इसी श्रद्धा को व्यक्त करने का एक माध्यम है।”

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो